• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गड्ढों में रोपा धान

Jitendra by Jitendra
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..


अपना दल एस के जिला महासचिव शिवदत्त दुबे द्वारा मंगलवार को खैरटिया गांव की मुख्य सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों संग सड़क पर बने गड्ढों में धान की रोपाई कर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान श्री दुबे ने बताया कि ओबरा तहसील से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर खैरटिया ओम चौराहे से लेकर नदी तक लगभग 2 किलोमीटर तक गांव का मुख्य सड़क है।इस सड़क से खैरटिया गांव में निवास करने वाली लगभग 10 हजार की आबादी इसी सड़क से आवागमन करती है।

पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क पर चलने में ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।वही आए दिन स्कूली बच्चे, बुजुर्ग गड्ढों में गिरकर घायल होते रहते हैं।रात्रि के समय इस सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। बिल्ली मारकुंडी का यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा राजस्व देने वाला ग्राम पंचायत है।साथ ही उसके खनिज विकास निधि और सी एस आर के पैसे का अन्यत्र खर्च किया जा रहा है,जबकि यहां के ग्रामीण सड़क तथा नालियों से वंचित है।

समस्याओं पर अधिकारी केवल झूठा आश्वासन देकर सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का चौड़ीकरण करते हुए किनारे नालियों का निर्माण खनिज विकास निधि से कराया जाए।अन्यथा की स्थिति में समस्त ग्रामीण एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में सतीश तिवारी,फूलचंद जैसवाल, जगमोहन, शरीफ खान, शारदा जायसवाल, राम दरस सोनी, जितेंद्र केसरी, अशोक जायसवाल, रामविलास सिंह, लल्लन भारती, हनुमान जायसवाल, रुपेश यादव, अवधेश मद्धेशिया, बीके शुक्ला, मनोज शर्मा, विनोद पटेल, राम पुकार पासवान, पंकज दुबे, राम भजन गुप्ता, दिनेश केसरी, श्याम गिरी, राजेश जायसवाल, गुलाबी देवी, दिलवंती, मालती, सोनी देवी, कलावती देवी, सीमा भारती, सीता देवी, फूलमती देवी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

बीजपुर. मछुआरों की मदद से रिहन्द जलाशय से निकलवाया गया अज्ञात शव

Next Post

विंढमगंज. चार महीने से बंद पड़ा महुली बस स्टैंड का शौचालय, राहगीर परेशान

Next Post

विंढमगंज. चार महीने से बंद पड़ा महुली बस स्टैंड का शौचालय, राहगीर परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.