• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. मछुआरों की मदद से रिहन्द जलाशय से निकलवाया गया अज्ञात शव

Jitendra by Jitendra
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा……


बीजपुर थाना क्षेत्र के डोडहर ग्राम पंचायत के टोला मिटीहनी एस डाईक बंधे के पास रिहंद जलाशय में झाड़ियों में फसा एक अज्ञात शव देखने से चर्चा फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को मछुआरों की मदद से निकलवाकर कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय में रखवा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मछुआरों को रिहंद जलाशय में के किनारे एक युवक का शव दिखा। तत्काल उन्होंने ग्राम प्रधान , डोडहर के पी पाल को जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने बीजपुर पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मछुआरों की मदद से नाव से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। वर्तमान समय में मूसलाधार बारिश के मौसम में रिहन्द जलाशय में समाहित होने वाली नदी नाले उफान पर है।

संभावना जताई जा रही है कि यह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ से आने वाली नदियों से मिली हैं। जिसमें तमाम तरह की लकड़िया,मरे जानवर या मानव शव बह कर आ जाते है । थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान डोडहर से सूचना मिली थी की एक शव रिहंद जलाशय में देखा गया है। जिसको निकलवाकर कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मौके पर मध्य प्रदेश के कुछ लोगो द्धारा शिनाख्त कराई गई लेकिन उनके परिजन का शव उनके यहां मिल गया। इस शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा।

Previous Post

बीजपुर. बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Next Post

ओबरा. सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गड्ढों में रोपा धान

Next Post

ओबरा. सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गड्ढों में रोपा धान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.