• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. मारकुंडी ग्राम पंचायत में सीडीओ का औचक निरीक्षण, गंदगी देख भड़कीं अधिकारी

Jitendra by Jitendra
August 22, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद…..


— अभिलेख तलब कर विकास कार्यों की ली जानकारी, सचिव व सफाईकर्मियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की कड़ी हिदायत


रावर्ट्सगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत मारकुंडी में शनिवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।अधिकारियों के अचानक पहुंचने से ग्राम पंचायत स्तर पर हलचल मच गई।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख तलब कर उनकी बारीकी से जानकारी ली।

उन्होंने मौके पर विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों के समुचित रखरखाव तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।इसके बाद अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

सचिवालय परिसर में गंदगी मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ग्राम पंचायत सचिव एवं सफाई कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पंचायत भवन एवं आसपास के परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी ने दुर्घटना में घायल ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव का हालचाल भी पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के सख्त तेवर से पंचायत कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Previous Post

सोनभद्र.खेल दिवस पर जिला स्तरीय हॉकी समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं 29 अगस्त को

Next Post

सोनभद्र. मोबाइल का एक्सेस लेकर बनाया अश्लील वीडियो, आहत होकर किसान ने दी जान

Next Post

सोनभद्र. मोबाइल का एक्सेस लेकर बनाया अश्लील वीडियो, आहत होकर किसान ने दी जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.