• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र.खेल दिवस पर जिला स्तरीय हॉकी समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं 29 अगस्त को

Jitendra by Jitendra
August 22, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय सोनभद्र की ओर से इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनभद्र में सुबह 10 बजे से शुरू होंगी।

खेल दिवस के अवसर पर 14 वर्षीय बालक वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही फुटबॉल, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ ही खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करना है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की इच्छुक टीमें, विद्यालय एवं क्लब किसी भी कार्य दिवस में विशिष्ट स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 70वीं प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोनभद्र तीरंदाजी छात्रावास के 18 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इनमें बालिका वर्ग में हेमलता, शिवांगी, हीरा, आयुषी, सोनम, सोनी, आंचल, दीक्षा, नंदनी मार्या और वर्षा कुमारी तथा बालक वर्ग में अखिलेश गुप्ता, प्रियांशु, तेजस्वी, रत्नदीप, अंकित यादव, विशाल, सागर सिंह और शुभम शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला खेल कार्यालय ने जिले के विद्यालयों, क्लबों और खेल प्रतिभाओं से खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Previous Post

सलखन. हर-हर महादेव, बोल-बम के जयघोष से गूंजा गुरमा- मारकुंडी, शिवभक्ति में झूम उठा पूरा इलाका

Next Post

सलखन. मारकुंडी ग्राम पंचायत में सीडीओ का औचक निरीक्षण, गंदगी देख भड़कीं अधिकारी

Next Post

सलखन. मारकुंडी ग्राम पंचायत में सीडीओ का औचक निरीक्षण, गंदगी देख भड़कीं अधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.