• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. हर-हर महादेव, बोल-बम के जयघोष से गूंजा गुरमा- मारकुंडी, शिवभक्ति में झूम उठा पूरा इलाका

Jitendra by Jitendra
August 22, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद…..


— विजयगढ़ रामसरोवर से पवित्र जल लेकर बाबा शिवद्वार धाम को निकला कांवरियों का विशाल जत्था


सावन के पावन अंतिम चौथे सोमवार को लेकर गुरमा-मारकुंडी क्षेत्र शनिवार की सुबह पूरी तरह शिवमय नजर आया। हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर से पवित्र जल लेकर शिवभक्तों का विशाल कांवरिया जत्था बाबा शिवद्वार धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ रवाना हुआ।

गेरुआ वस्त्र धारण किए कांवरिए कंधे पर कांवड़ और हाथों में पूजा सामग्री लेकर नंगे पांव बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। रास्ते भर “बोल बम… हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। डीजे पर गूंजते शिवभजनों और डमरू की थाप पर श्रद्धालु झूमते-नाचते आगे बढ़ते रहे।

डीजे की धुन पर थिरके शिव भक्त,शिवभक्ति में डूबा गुरमा- मारकुंडी, हर तरफ गूंजा बोल बम, बाजार में दिखा उत्साह।गुरमा, मारकुंडी और मीनाबाजार क्षेत्र में कांवरियों की चहल-पहल से उत्सव जैसा माहौल रहा। जगह- जगह लोगों ने शिवभक्तों का स्वागत किया। कांवड़ यात्रा को लेकर बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। पूजा सामग्री, जल पात्र, कांवड़ और अन्य धार्मिक सामानों की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।

मां शीतला मंदिर में पूजन के बाद बाबा शिवद्वार को बढ़े कांवरिए:
गुरमा-मारकुंडी मीनाबाजार स्थित घाघर पुल के समीप मां शीतला मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन के बाद कांवरियों का जत्था बाबा शिवद्वार धाम के लिए आगे बढ़ा। इस अवसर पर पत्रकार अवधेश कुमार गुप्ता, गुलाम नबी, शहजाद कुरैशी, कमल यादव एवं महेंद्र सोनी “भीम भाई” ने शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के लिए रवाना किया।

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद:
कांवड़ यात्रा को देखते हुए गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और यातायात व्यवस्था पर पुलिसकर्मियों ने लगातार निगरानी रखी।

बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे हुए शामिल:
कांवड़ यात्रा में चंदन उर्फ अजय सोनी, चंद्रिका प्रसाद सोनकर, आकाश सोनी छोटू, सत्यम गुप्ता, भरतलाल, शैलेंद्र यादव “किट्टी”, संदीप गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, परितोष गुप्ता, रिंकू सोनकर, सूरज, अमन, राजेंद्र कुमार नजर सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल रहे।कांवरियों के चेहरों पर भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और समर्पण साफ झलक रहा था। नंगे पांव कांवर लेकर बोल बम के जयघोष के साथ बढ़ते शिवभक्तों ने गुरमा-मारकुंडी को मानो शिवधाम में बदल दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा शिवद्वार पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करने का संकल्प लिया।

Previous Post

बीजपुर. बिजली कटौती की खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण

Next Post

सोनभद्र.खेल दिवस पर जिला स्तरीय हॉकी समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं 29 अगस्त को

Next Post

सोनभद्र.खेल दिवस पर जिला स्तरीय हॉकी समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं 29 अगस्त को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.