• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मोबाइल का एक्सेस लेकर बनाया अश्लील वीडियो, आहत होकर किसान ने दी जान

Jitendra by Jitendra
August 22, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0/चूर्क संवाददाता@संजय सिंह…..


— फेसबुक पर 500 रुपये में लैपटॉप का लालच देकर शुरू किया ठगी का खेल, 25 हजार का इनामिया आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार


SONBHADRA । साइबर अपराध के मामले में सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित आरोपी को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फेसबुक पर सस्ते लैपटॉप का विज्ञापन देकर ठगी करने, लिंक भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने और निजी डाटा के आधार पर अश्लील वीडियो तैयार कर पीड़ित को ब्लैकमेल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, इसी मानसिक दबाव से आहत होकर बीजपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी।

मामला बीजपुर थाना क्षेत्र के मेमना गांव का है। पांच जून 2026 को प्रवेश कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से लगातार कॉल आ रही थीं। साइबर सेल ने मृतक के मोबाइल और बैंक खातों की जांच की तो कॉल और धनराशि के लेनदेन का कनेक्शन राजस्थान के अलवर से सामने आया।

इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान पहुंचकर वारिस खान पुत्र खुर्शीद खान, निवासी पड़ासला, थाना किशनगढ़बास, जिला खैरतल-तिजारा, राजस्थान को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फेसबुक पर 500 रुपये में लैपटॉप देने का विज्ञापन किया था। संपर्क करने के बाद टैक्स और प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर रकम ली गई। इसके बाद लिंक भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया गया।

आरोप है कि मोबाइल में मौजूद निजी डाटा का इस्तेमाल कर एआई की मदद से अश्लील वीडियो तैयार किए गए और उन्हें परिजनों व परिचितों को भेजने की धमकी दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में संबंधित यूपीआई लिंक और MobiKwik Wallet में ठगी की रकम प्राप्त होने के साक्ष्य मिले हैं। जांच में आरोपी द्वारा हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भी अलग-अलग तरीकों से साइबर ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिमकार्ड और 1,050 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ बीजपुर थाने में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।

Previous Post

सलखन. मारकुंडी ग्राम पंचायत में सीडीओ का औचक निरीक्षण, गंदगी देख भड़कीं अधिकारी

Next Post

शक्तिनगर. सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा के तहत पुलिस ने 8500/-रुपये वापस कराए

Next Post

शक्तिनगर. सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा के तहत पुलिस ने 8500/-रुपये वापस कराए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.