सुनील शेट्टी के हमशक्ल
सोशल मीडिया पर आपने अक्सर भारतीय अभिनेताओं के हमशक्लों का वीडियो देखा होगा। हर एक गली-नुक्कड़ पर कोई सलमान खान बना फिर रहा है तो कोई शाहरुख खान की सस्ती कॉपी बना हुआ है। लेकिन भारत में सबसे ज्याद अब तक अजय देवगन के हमशक्ल सोशल मीडिया पर देखे गए हैं। अब इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए सुनील शेट्टी के हमशक्ल जुट गए हैं। इन हमशक्लों का वीडियो हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जहां सुनील शेट्टी के कई हमशक्लों को एक ही वीडियो में देखा गया।
सुनील शेट्टी की सस्ती कॉपी
वीडियो में अलग-अलग व्यक्तियों को सुनील शेट्टी की तरह ही उनके डॉयलॉग्स और गानों पर लिप्सिंग करते हुए देखा जा सकता है। इनमें से कुछ तो बिल्कुल सुनील शेट्टी की आवाज निकालते दिखाई दिए। इन सबका चेहरा और हेयरस्टाइल करीब-करीब सुनील शेट्टी से मिलता-जुलता था। बता दें कि, सुनील शेट्टी अपने जमाने के बड़े सितारों में से एक थे। उनके फैन्स देश के हर एक कोने में मिल जाएंगे। उनके कई सारे फैन्स आज भी उनकी तरह ही स्वैग में रहते हैं और उन्हें कॉपी करते हैं।
“हल्की आँच पर भुने हुए सुनील शेट्टी”
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @Fun_and_brain नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद से ही इस पर कमेंट्स की बौछार हो गई। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- “अजय देवगन को हराने के लिए सुनील शेट्टी की खेती चालू हो गई है अब होगी कांटे की टक्कर।” दूसरे ने लिखा- “ये अजय देवगन और सुनील शेट्टी के बीच ये शक्तिमान का क्या काम है।” तीसरे ने लिखा- ये सब हल्की आँच पर भुने हुए सुनील शेट्टी लग रहे हैं। चौथे ने लिखा- फिर भी अजय देवगन 70 वोट से आगे चल रहा है। ऐसे ही तमाम लोगों ने इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स किए हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
सीमा और सचिन ने क्या रखा अपनी बेटी का ऑफिशियल नाम? नामकरण के बाद किया यह खुलासा