Live now
Last Updated:
Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार का आज सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. मनोज का दाह संस्कार विले पार्ले के वन हंस श्मशान घाट में होगा. यह श्मशान घाट नानावटी अस्पताल के सामने होगा.
मनोज कुमार का अंतिम संस्कार आज होगा.
Manoj Kumar Funeral: हिन्दी सिनेमा के मशहूर कलाकार मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया. वह कई दिनों बीमार से चल रहे थे. उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि वह 2-3 हफ्ते से बीमार चल रहे थे. इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार तड़के 3:30 बजे अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. अब आज यानी शनिवार को सुबह मनोज कुमार का अंतिम संस्कार होगा. मनोज का दाह संस्कार विले पार्ले के नानावटी अस्पताल के सामने पवन हंस श्मशान घाट में सुबह 11 बजे होगा.
मनोज कुमार को साल 1992 में पदमश्री अवॉर्ड से सम्मानित गया था, जिसके चलते उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
Manoj Kumar Last Rites LIVE: 1992 में पद्मश्री से सम्मानित हुए थे मनोज कुमार
मनोज कुमार अंतिम संस्कार न्यूज़ लाइव: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान देने के लिए साल 1992 में मनोज कुमार को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित गया था. वहीं, साल 2016 में भारतीय सिनेमा का सबसे अवॉर्डा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से उन्हें सम्मानित किया गया था.