Last Updated:
UP Weather Today: यूपी के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. वहीं, मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर और अलीगढ़ जनप…और पढ़ें
यूपी में फिर बढ़ने लगी गर्मी
हाइलाइट्स
- यूपी के 5 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी.
- अगले 3 दिनों तक यूपी में भीषण गर्मी का कहर.
- 8 अप्रैल से यूपी में बारिश की संभावना.
वाराणसी: अप्रैल माह में यूपी के कई शहर फिर गर्म भट्टी की तरह तपने लगे है. आंकड़ों के अनुसार कई शहरों में फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. ऐसे में अनुमान है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी थोड़ा उछाल आने की संभावना है.
IMD के मुताबिक शनिवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ शामिल हैं. वहीं, 6 और 7 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. उसके बाद 8, 9 और 10 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की बौछार हो सकती है.
शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
लखनऊ | 38.5/19.6 | 211 |
आगरा | 39.6/21.5 | 126 |
कानपुर | 37.4/18.2 | 111 |
मेरठ | 37.5/16.6 | 182 |
वाराणसी | 36.0/20.2 | 113 |
(नोट – यह आंकड़ा शुक्रवार का है)
बढ़ेगा जिलों का तापमान
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है.हालांकि उसके पहले यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी अपना कहर दिखाएगी.मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक यूपी के कई जिलों में हीट वेब का कहर दिखाई देगा.
आगरा में सबसे ज्यादा तापमान
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यूपी का सबसे गर्म जिला आगरा रहा. यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और अन्य शहरों में भी अधिकतम तापमान इसी के करीब दर्ज किया गया. वहीं, बहराइच में सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा.