Sonbhadra News – ओबरा में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड और पूर्व एमएलसी केदार नाथ सिंह ने…

ओबरा। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को भाजपा के नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व एमएलसी केदार नाथ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके पहले कार्यालय में सुबह सुन्दर काण्ड का पाठ कराया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की। अस मौके पर रंजना सिंह, विशाल गुप्ता, राजेश्वर प्रसाद, राम निवास तोमर, उमेश सिंह पटेल, सुख नन्दन चौरसिया, मनोज सिंह, निशांत कुशवाहा, सतीश पांडेय, शिशिर शर्मा, वीरेश सिंह, वीरेंद्र मित्तल, पवन मिश्रा, विकास सिंह, नित्यानंद दुबे,अनुज सिंह आदि थे।