Sonbhadra News – नगर पंचायत ओबरा की अध्यक्ष चांदनी देवी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सतर्कता समिति में सम्मानित सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह मनोनयन उनकी सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण…
ओबरा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गठित सतर्कता समिति में नगर पंचायत ओबरा की अध्यक्ष चांदनी देवी को एक सम्मानित सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह मनोनयन उनकी सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा, व्यापक अनुभव, समर्पण को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो जिले में खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगाता है। नगर पंचायत ओबरा की अध्यक्ष के रूप में चांदनी ने हमेशा से ही सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किया है। उनके नेतृत्व में ओबरा क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया। जिससे उन्होंने जनता के बीच अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। सतर्कता समिति में उनके मनोनयन से उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता को एक नया मंच प्राप्त हुआ है। जिसके माध्यम से वह जिले के व्यापक हित में और अधिक योगदान दे सकेंगी। उनकी सहभागिता से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति और अत्यंत गरीब परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। उनकी सक्रियता से उचित दर की दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया को और सुगम बनाया जा सकेगा।