Sonbhadra News – विकास खंड दुद्धी के ग्राम पंचायत हरनाकछार में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए हजारों श्रद्धालु आए। विद्वान…

विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड दुद्धी के ग्राम पंचायत हरनाकछार में मालिया नदी के किनारे मालेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहेनौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का रविवार को पूर्णाहूति के साथ समापन हो गया। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विष्णु महायज्ञ के पूर्णाहूती के मौके पर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं का तांता लग रहा। करीब दस श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर मंगल कामना की। यज्ञकर्ता वेद महात्मा ब्रह्मचारी ने बताया कि क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के सहयोग से नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ की सकुशल पूर्णाहूती हो गई। महाप्रसाद वितरण में लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नौ दिन तक क्षेत्रवासियों की मंगल कामना के लिए विद्वान ब्राह्मणों ने अनवरत वैदिक मंत्रो का उच्चारण किया। विद्वान पंडितों ने प्रतिदिन प्रवचन के साथ-साथ रात्रि को वृंदावन से आए रासलीला मंडली की तरफ से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। नौ दिवसीय रामचरित्र मानस नवाह परायण, विष्णु महा यज्ञ को संपन्न करने के लिए संरक्षक श्याम नारायण सोनी, नरेश विश्वकर्मा, मंगला प्रसाद, निरंजन सोनी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष यदुनाथ यादव, विनोद यादव, रामेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सियाराम प्रसाद, श्रीराम साहू, महेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, रामचंद्र, देव कुमार, सियाराम, महेंद्र गुप्ता आदि रहे।