यूपी में होने वाली उपचुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लगा है। अलीगढ़ से बसपा की प्रत्याशी रहीं डॉ चारू केन ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
यूपी में होने वाली उपचुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लगा है। अलीगढ़ से बसपा की प्रत्याशी रहीं डॉ चारू केन ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने चारू केन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। चारू केन 2022 में अलीगढ़ की खैर सीट से बसपा की प्रत्याशी थीं और यहां उपविजेता रहीं थीं। चारू को 66 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। चारू के कांग्रेस में शामिल होने से न सिर्फ बसपा का झटका लगा है बल्कि सपा में भी हलचल बढ़ गई है। अभी सपा-कांग्रेस में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में सपा से तैयारी कर रहे नेताओं में खलबली भी मची है।
कहा जा रहा है कि चारु केन खैर के लिए मजबूत उम्मीदवार हो सकती हैं। चारू जाटव समाज से आती हैं। इनकी शादी बाहुबली जाट नेता तेजवीर सिंह गुड्डू के बेटे कार्तिक से हुई है। इनके परिवार में कई जिला पंचायत सदस्य हैं।