• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. किरवील में दर्दनाक हादसा; बारिश में भरभराकर गिरी मिट्टी की दीवार, मलबे में दबने से 8 साल के मासूम की मौत,,

Jitendra by Jitendra
August 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


बारिश के बीच सोमवार को म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास खेल रहा आठ वर्षीय ओमराज अचानक कच्ची मिट्टी की दीवार के मलबे में दब गया। परिजनों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

बारिश थमने के बाद शुरू हुई तलाश:
किरबिल निवासी देव प्रसाद का आठ वर्षीय पुत्र ओमराज सोमवार को घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान बारिश हो रही थी। अचानक कच्ची मिट्टी की दीवार भरभराकर बच्चे के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने के बाद ओमराज का कहीं पता नहीं चला।

बारिश बंद होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब गिरी दीवार का मलबा हटाया गया तो ओमराज उसके नीचे दबा मिला। यह देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। बच्चे को तुरंत म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. आराधना ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से पुलिस को भेजा गया मेमो:
बालक की मौत की सूचना अस्पताल की ओर से मेमो के माध्यम से म्योरपुर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

परिजनों ने बताया कि हादसे वाली दीवार कच्ची मिट्टी की थी और काफी कमजोर हो चुकी थी। बारिश के कारण दीवार और कमजोर हुई और अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मासूम की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

Previous Post

म्योरपुर. म्योरपुर में महिला समूहों की हुनर की झलक, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Next Post

घोरावल. चीनी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, निर्धारित रेट पर बिक्री की हिदायत

Next Post

घोरावल. चीनी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, निर्धारित रेट पर बिक्री की हिदायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.