• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. म्योरपुर में महिला समूहों की हुनर की झलक, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

JK Gupta by JK Gupta
August 24, 2026
in सोनभद्र
0

म्योरपुर संवाददाता@संदीप अग्रहरी….


विकास खंड सभागार म्योरपुर में सोमवार को स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में महिलाओं ने अपने समूहों के माध्यम से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं से उनके उत्पादों और तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। प्रदर्शनी के दौरान महिलाओं ने अपने-अपने उत्पादों के बारे में ब्लॉक प्रमुख को विस्तार से बताया। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बना रही हैं। इससे न केवल उनकी आय बढ़ रही है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह की प्रदर्शनियों के आयोजन से महिलाओं को अपने उत्पादों की पहचान बनाने और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का अवसर मिलता है। उन्होंने महिलाओं को आगे भी नए उत्पाद तैयार करने और उन्हें बेहतर तरीके से बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी में महिलाओं का उत्साह देखने को मिला।

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. भारी बारिश के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल 25 अगस्त को रहेंगे बंद

Next Post

म्योरपुर. किरवील में दर्दनाक हादसा; बारिश में भरभराकर गिरी मिट्टी की दीवार, मलबे में दबने से 8 साल के मासूम की मौत,,

Next Post

म्योरपुर. किरवील में दर्दनाक हादसा; बारिश में भरभराकर गिरी मिट्टी की दीवार, मलबे में दबने से 8 साल के मासूम की मौत,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement