मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन….

जिले में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों को 25 अगस्त 2026 को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बारिश और संभावित जलभराव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के अनुसार जिले में कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी संबंधित विद्यालयों में 25 अगस्त को शिक्षण कार्य नहीं होगा।

हालांकि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं अन्य संबंधित कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें विभागीय कार्यों का संपादन पूर्व की भांति जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित होकर आईसीटी, डीबीटी, यू-डायस प्लस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करने के लिए कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश का सभी संबंधित विद्यालयों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

भारी बारिश के बीच विद्यालय बंद किए जाने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को राहत मिलेगी। विभाग ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों से आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
