• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. श्रावण के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

Jitendra by Jitendra
August 24, 2026
in सोनभद्र
0

बीजपुर संवाददाता@रामबली मिश्रा….


— नागेश्वर धाम सिंदूर टिका से जल भरकर कावरियों का जत्था अजीरेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक


समूचे क्षेत्र के शिवालयों में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के जरहा स्थित अजीरेश्वर महादेव मंदिर , झंडेश्वर, रिहंददेस्वर, बेड़ियां हनुमान मन्दिर, प्राचीन दुदहिया माता मंदिर सहित विभिन्न गांव कस्बों के मंदिरों में पूजा अर्चना व ज्लाभिषेक करने के लिए आस्था का जन सैलाब समूचे दिन उमड़ा रहा।

भक्तो के आस्था के सामने उमस भरी गर्मी में और बारिश भी शिव भक्तों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अजीरेश्वर धाम खैरी और झंडेश्वर धाम जरहा में हरिकीर्तन भजन होता रहा।

कांवरियों ने नागेश्वर धाम सिंदूर टिका से विधि विधान से सरवर का पूजा अर्चना कर जल भरकर सैकड़ो की संख्या में भक्त डीजे के भक्ति धुन पर दो पहिया, चार पहिया और कुछ पदयात्रा चलकर अजीरेश्वर धाम का जलभिषेक कर शीश नवाया और मन्नते मांगी।

बखरिहवा फ्रेंड क्लब के अध्यक्ष अमरेश तिवारी व सदस्यों के द्वारा कावरियों के जलपान की व्यवस्था की गई थी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मार्ग और मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

अजीरेश्वर महादेव का कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, दुग्ध व जल अर्पित कर अपने परिवार सुख-समृद्धि की कामना की।

भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन-पूजन को सुगम बनाने के लिए मंदिर समिति पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। समिति के सदस्यों व सेवादारों ने मंदिर प्रांगण में प्रसाद और  महाप्रसाद खिलाते रहे।

अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के न्यास कर्ता -अध्यक्ष  राजेन्द्र सिंह बघेल पत्नी सुलोचना सिंह बघेल , बहु स्वेता सिंह बघेल मंदिर समिति के ब्रह्मजीत सिंह, तेजबली सिंह , गणेश शर्मा, सोनू मोदनवाल, राजकुमार सिंह , यशवन्त सिंह , राहुल सिंह , श्यामसुंदर जायसवाल सहित समिति के ने पदाधिकारी व सदस्य सेवा भाव मे लगे रहे।

सुरक्षा व्यवस्था व सुगम यातायात की कमान थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मय फोर्स पूरे दिन मंदिर में मौजूद रहे।

Previous Post

सलखन..अव्यवस्था की भेंट चढ़ी महिला, नहर में गिरने से हुई मौत

Next Post

सोनभद्र. भारी बारिश के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल 25 अगस्त को रहेंगे बंद

Next Post

सोनभद्र. भारी बारिश के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल 25 अगस्त को रहेंगे बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.