रेणुकूट(अमिताभ मिश्र)
रेणुकूट। कांग्रेस के जिला महासचिव की मां के निधन पर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस के जिला महासचिव विमल पांडेय की माता दुर्गा देवी पांडेय का बीते दिनों खाड़पाथर स्थित आवास पर निधन हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता राजपति साहनी के अगुवाई में शनिवार को शोकसभा में मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, भानु सिंह, आशीष शुक्ला, लल्लू मिश्र, अमित मिश्रा, शिवम कुमार, अनुपम, अरविंद सोनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।