बभनी (चन्द्रसेन पांडेय)
– 26 नवंबर को समापन में सेवाकुंज आश्रम चपकी में राज्यपाल की आने की संभावना
– राज्यपाल के हाथों कार्यक्रम के समापन की सम्भावना
बभनी। बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी।यह जयंती 15 नवंबर से 26 नवंबर तक मनाई जाएगी।जिसका 15 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे और समापन 26 नवंबर को सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में किया जाएगा।समापन के अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वनमंत्री अरुण सक्सेना के आने की संभावना है।अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्र सह संगठन मंत्री आनंद जी ने बताया कि इस वर्ष बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर से 26 नवंबर तक मनाई जाएगी।उन्होंने बताया कि 10 ब्लाकों में 158 स्थानों पर जनजाति गौरव दिवस मनाया जाएगा।इसके साथ ही भाद्रपद एकादशी से प्रारंभ होकर गांव गांव में चलने वाला जनजाति समाज का कर्मा महोत्सव का समापन भी होगा।श्री आनंद ने बताया कि बिरसा मुंडा की जयंती भारत सरकार ने जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का आह्वान पूरे देश मे किया है।जिसका पहला आयोजन विगत वर्ष सेवाकुंज आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया था।इस वर्ष बिरसा मुंडा की जयंती सरकार एवं सेवा समर्पण संस्थान के सहयोग से 750 स्थानों पर 15 नवंबर से प्रारंभ होकर 26 नवंबर संविधान दिवस तक चलेगा।उन्होंने बताया कि समापन के अवसर पर सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की आने की संभावना है।इसके साथ ही वनमंत्री अरुण सक्सेना, समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड के साथ अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे।