करमा। (उमाकान्त मिश्रा)
– उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ विंध्याचल मंडल मिर्जापुर का त्री वार्षिक चुनाव सम्पन्न
करमा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ विंध्याचल मंडल मिर्जापुर का त्री वार्षिक चुनाव कम्पोजिट विद्यालय खरुआंव घोरावल पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मानिक चंद यादव व अनीता तथा पर्यवेक्षक अलका बाजपेयी के नेतृत्व मे रविवार को संपन्न हुआ।त्रिवार्षिक चुनाव मे मंडल अध्यक्ष पद पर रवि भूषण सिंह, उपाध्यक्ष मंजू चौधरी, उपाध्यक्ष अनुसूचित लवकेश चंद, उपाध्यक्ष पद पर ही नागेश कुमार पाण्डेय, कमलेश सिंह, रवि शंकर पाण्डेय, विमल कांत, आशा भारती चुने गये।महामंत्री सुशील कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार यादव को सर्व सम्मति से चुना गया।इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एजाज अहमद, भदोही जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, महामंत्री राजनारायण पाल, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ल, महामंत्री रमेश कुमार सिंह, सोनभद्र महामंत्री धीरेन्द्र पति तिवारी सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।