रेणुकूट(अमिताभ मिश्र)
रेणुकूट। भाजपा के काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के रेणुकूट में प्रथम आगमन पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बीजपुर मोड पर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के आवास पर क्षेत्र अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में यह विचार बना रहता था कि भारत विकसित देशों की बराबरी नहीं कर सकता किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने इस मिथ्या को तोड़ दिया एवं आज भारत विश्व के विकसित देशों के साथ कदमताल कर रहा है। विकास की इस गति को लगातार बनाए रखने के लिए हम सभी को केन्द्र में माननीय प्रधानमंत्री की सरकार को पुनः बनाना है जिसके लिए हम सभी को अपने-अपने बूथों पर अप्रत्याशित रूप से जीत दर्ज करना है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चांद प्रकाश जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम शर्मा, जिला कार्य समिति सदस्य राज बाबू वर्मा, प्रदीप सिंह रानू, सुरेश गुप्ता, प्रेम शंकर रावत, सोना बच्चा अग्रहरि, सुनील दुबे, माया गुप्ता, गीता सिंह, राकेश कुमार सिंह, छवि शाह, आलोक राय व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।