@जे0 के0……

SONBHADRA। तेली गुप्ता साहू समाज संगठन समिति राबर्ट्सगंज, सोनभद्र की ओर से सामाजिक संगठन को मजबूत करने और जरूरतमंद परिवारों की सहायता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। संगठन प्रमुख राजेश गुप्ता और जिलाध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने भी समाजहित से जुड़े विषयों पर विचार रखे।

विशिष्ट अतिथियों में वाराणसी के पूर्व सांसद प्रतिनिधि तेज बहादुर गुप्ता, स्नातक एमएलसी प्रत्याशी देव कुमार ‘राजू’ गुप्ता, किसान नेता राज नारायण गुप्ता और महिला सभा जिलाध्यक्ष चांदनी जी शामिल रहीं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लड़के-लड़कियों की पढ़ाई में समाज की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।

गरीब परिवारों में बेटियों और बेटों के विवाह में भी सहयोग करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही असहाय और जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा एवं दवा के लिए सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई।

वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट होकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करने और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अवधेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, डॉ. शिवकुमार गुप्ता, कैलास गुप्ता, सुमित गुप्ता, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, सरोज गुप्ता और अनीर कुमार गुप्ता सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
