• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चूर्क. जर्जर दीवार पर पुलिया निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Jitendra by Jitendra
August 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संजय सिंह…..


नगर पालिका राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर-4 स्थित सहिजन खुर्द मोहल्ले में टूटी पुलिया के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य रोक दिया। बताया जाता है कि मामला सामने आने के बाद नगर पालिका की ओर से पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था।

सोमवार को ठेकेदार द्वारा मौके पर पहुंचकर पुलिया की पुरानी एवं जर्जर दीवारों पर ही स्लैब ढालने की तैयारी की जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर दीवारों के सहारे नई पुलिया का निर्माण करना सुरक्षित नहीं होगा और भविष्य में पुलिया दोबारा क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी।

विरोध के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक पुलिया के दोनों तरफ नई और मजबूत दीवारों का निर्माण नहीं किया जाता, तब तक स्लैब ढालने का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि पुलिया का निर्माण मानकों के अनुरूप और मजबूत आधार तैयार कर कराया जाए, ताकि लंबे समय तक लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।‌

Previous Post

सलखन. मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

Next Post

सोनभद्र. तेली गुप्ता साहू समाज ने जरूरतमंदों की मदद का लिया संकल्प

Next Post

सोनभद्र. तेली गुप्ता साहू समाज ने जरूरतमंदों की मदद का लिया संकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.