• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

Jitendra by Jitendra
August 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद…..


चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के अवई टोले में सोमवार की अलसुबह रेलवे लाइन के किनारे एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राम स्नेही यादव (75) पुत्र स्व. बच्चन यादव, निवासी मारकुंडी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार राम स्नेही यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और रविवार रात घर से बाहर निकल गए थे। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

शव मिलने की सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम के साथ गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Previous Post

सोनभद्र.12 रबीउल अव्वल को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारियां तेज

Next Post

चूर्क. जर्जर दीवार पर पुलिया निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Next Post

चूर्क. जर्जर दीवार पर पुलिया निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.