• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र.12 रबीउल अव्वल को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारियां तेज

Jitendra by Jitendra
August 24, 2026
in सोनभद्र
0

पंचायत संवाददाता@विष्णु कुशवाहा…


12 रबीउल अव्वल का मुबारक महीना शुरू होते ही पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन की खुशी में छोटे-छोटे बच्चों के जुलूस निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बारह दिनों तक चलने वाले इन जुलूसों का समापन 12 रबीउल अव्वल को आयोजित मुख्य जुलूस-ए-मोहम्मदी के साथ होगा। बच्चे अपने आका की आमद की खुशियां पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ मना रहे हैं।

रॉबर्ट्सगंज नगर में मुख्य जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मस्जिदों, घरों, सड़कों और गलियों को झालर, रोशनी व अन्य सजावटी सामानों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोजकों व जिम्मेदार लोगों की बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। इनमें जुलूस के मार्ग, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जा रही है।

अंजुमन ए इस्लामिया कमेटी रॉबर्ट्सगंज के सदर मुश्ताक खान ने बताया कि 26 अगस्त को हमीद नगर स्थित नई मस्जिद से भोर में करीब 3:00 बजे से 4:30 बजे के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा।

इसके बाद दिन में जोहर की नमाज के बाद जामा मस्जिद से मुख्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि जुलूस के दौरान अनुशासन और मर्यादा बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करें। साथ ही आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति की भावना को मजबूत करने में सहयोग करें।

जुलूस के मद्देनजर साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की गई है।

मुश्ताक खान ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी का उद्देश्य पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शिक्षाओं, प्रेम, शांति, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी लोगों से जुलूस को शांतिपूर्ण, मर्यादित और सौहार्दपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की।

Previous Post

सोनभद्र. पिकअप-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल.

Next Post

सलखन. मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

Next Post

सलखन. मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.