• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पिकअप-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल.

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


SONBHADRA। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौरा के जपला चौराहे के पास पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।

बताया जा रहा है कि चौना निवासी बाबूलाल पुत्र परमेश्वर और हाथीनाला निवासी हंशलाल पुत्र रामखेलावन रिश्ते में साढ़ू हैं। दोनों धनौरा ग्राम पंचायत के बगबियानी स्थित अपनी ससुराल आए हुए थे। रविवार को दोनों एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जपला चौराहे के पास सामने से आ रही पिकअप से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाबूलाल की मौत हो गई, जबकि हंशलाल घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दुद्धी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Previous Post

सोनभद्र. जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के 201 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

Next Post

सोनभद्र.12 रबीउल अव्वल को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारियां तेज

Next Post

सोनभद्र.12 रबीउल अव्वल को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारियां तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.