संवाददाता@संजय सिंह……

सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर पंचमुखी महादेव मंदिर रौप पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण सुबह से ही पंचमुखी महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

भंडारा आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही