• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर.  रफ्तार का कहर! दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, 2 युवक गंभीर; एक रेफर

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


म्योरपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के पास पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। घायल युवकों की पहचान म्योरपुर कस्बे के पतेरी टोला निवासी राजकुमार (24) पुत्र मसुदन और देवनारायण (25) पुत्र पुरेंद के रूप में हुई है। दोनों युवक रासपहरी गांव की ओर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुंडाडीह गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया।
सीएचसी में चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। राजकुमार की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि देवनारायण का इलाज म्योरपुर सीएचसी में जारी है।

टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार फरार
हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

तेज रफ्तार पर सवाल, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है।

Previous Post

सोनभद्र. उन्नाव प्रकरण के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल

Next Post

म्योरपुर. जल-जंगल-जमीन से लेकर आरक्षण तक…आदिवासी समाज की बैठक, उठीं कई मांगें

Next Post

म्योरपुर. जल-जंगल-जमीन से लेकर आरक्षण तक…आदिवासी समाज की बैठक, उठीं कई मांगें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.