@जे0 के0…..

SONBHADRA । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उन्नाव प्रकरण के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार, 24 अगस्त को धरना-प्रदर्शन एवं पुलिस शिकायत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे बढ़ौली चौराहे पर होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फरीद अहमद ने बताया कि कार्यक्रम में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व शहर अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य, पूर्व जिला एवं शहर पदाधिकारी, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही बताया कि जो पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होंगे, उनकी अनुपस्थिति की रिपोर्ट प्रयाग जोन के प्रभारी को भेजी जाएगी।