• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. जन्माष्टमी और बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी……


आगामी कृष्ण जन्माष्टमी एवं बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को थाना घोरावल परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी घोरावल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों से संवाद कर पर्वों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन किया जाए और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचा जाए, जिससे आपसी सौहार्द प्रभावित हो।

बैठक में पर्वों के दौरान निकलने वाले जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।

साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित नहीं करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में मौजूद लोगों ने पर्वों को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का भरोसा दिलाया।

Previous Post

सोनभद्र.डाकबम कांवरियों पर पुष्पवर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा नगर

Next Post

सोनभद्र. उन्नाव प्रकरण के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल

Next Post

सोनभद्र. उन्नाव प्रकरण के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.