• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. तीन घंटे में अपहृत बालक को सकुशल बरामद करने का पुलिस का दावा

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और जनसहयोग से पुलिस को मिली सफलता, अपहरणकर्ताओं तक नहीं पहुंच सकी पुलिस


SONBHADRA। ओबरा थाना क्षेत्र से लापता हुए करीब 13 वर्षीय बालक को ओबरा पुलिस ने महज तीन घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय लोगों की मदद से बालक की तलाश की। हालांकि, पुलिस अभी तक बालक को ले जाने वाले संदिग्धों अथवा अपहरणकर्ताओं तक नहीं पहुंच सकी है।

जानकारी के अनुसार, झरिया नाला निवासी हरिप्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र 21 अगस्त की शाम करीब पांच बजे सब्जी लेने के लिए घर से बाजार गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन बालक का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

तहरीर के आधार पर ओबरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 180/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और उनका विश्लेषण किया। इसके साथ ही सर्विलांस से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए तथा स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली गई।

पुलिस के मुताबिक, इन प्रयासों से मिले सुरागों के आधार पर करीब तीन घंटे के भीतर रात आठ बजे बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बरामद बालक को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बालक के गुम होने या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Previous Post

सोनभद्र. महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी का दौरा 24 अगस्त को

Next Post

घोरावल. रसोइयों को मिला सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण

Next Post

घोरावल. रसोइयों को मिला सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.