• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी का दौरा 24 अगस्त को

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


SONBHADRA। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं उप मंत्री स्तर की चारु चौधरी द्वारा सोनभद्र का भ्रमण किया जाएगा। भ्रमण के दौरान चारु चौधरी द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ छात्राओं से संवाद एवं महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।

श्रीमती चौधरी सर्वप्रथम विन्ध्य कन्या डिग्री कॉलेज, पुसौली, राबर्ट्सगंज, पूर्वाहन 10ः30 पहुंचकर छात्राओं से संवाद करेंगी। इस दौरान छात्राओं से उनकी शिक्षा, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं अन्य विषयों पर संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली जाएगी।

इसके उपरांत जिला महिला चिकित्सालय, राबर्ट्सगंज का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, साफ-सफाई, आवश्यक संसाधनों तथा मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।

अपरान्ह 01ः00 बजे चारु चौधरी सर्किट हाउस, सोनभद्र में महिला जनसुनवाई करेंगी। जनसुनवाई के दौरान जनपद की महिलाओं द्वारा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रार्थना पत्रों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित करेंगी।

इसके पश्चात बालगृह (बालिका), इन्द्रपुरी कॉलोनी, राबर्ट्सगंज का निरीक्षण साय 05ः15 बजे किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बालिकाओं के रहने, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

उपाध्यक्ष के भ्रमण का उद्देश्य महिला एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेना तथा उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Previous Post

डाला. चोरी के 11 किलो कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. तीन घंटे में अपहृत बालक को सकुशल बरामद करने का पुलिस का दावा

Next Post

सोनभद्र. तीन घंटे में अपहृत बालक को सकुशल बरामद करने का पुलिस का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.