• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. चोरी के 11 किलो कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी……


चोपन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 11 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 1:15 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता टीम के साथ बग्गा नाला ओवरब्रिज के ओबरा जाने वाले अंदर पास सर्विस लेन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुकदमे में वांछित शारदा प्रसाद पनिका उर्फ राहुल पनिका (23) पुत्र वीरेंद्र कुमार पनिका निवासी नई बस्ती, शांति नगर सेक्टर-10, ओबरा, हाल निवासी परसोई तथा ज्वाला प्रसाद (36) पुत्र स्व. बचाऊ प्रसाद निवासी तेलगुड़वा को मोटरसाइकिल पर चोरी का कॉपर वायर ले जाते हुए पकड़ लिया गया। इस दौरान एक अन्य आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे जनरेटर के अल्टीनेटर से कॉपर तार चोरी कर उसे बेचकर अपना जीवनयापन करते थे। पुलिस ने बरामद कॉपर वायर और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक दुनिया सिंह, उपनिरीक्षक देवी प्रसाद मिश्र, हेड कांस्टेबल अजय यादव, हेड कांस्टेबल कमल कुमार राव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सरोज शामिल रहे।

Previous Post

शक्तिनगर. पुलिस ने चोरी के मुकदमे के खुलासे का दावा किया 9 बंडल कंडक्टर वायर बरामद

Next Post

सोनभद्र. महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी का दौरा 24 अगस्त को

Next Post

सोनभद्र. महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी का दौरा 24 अगस्त को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.