• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. पुलिस ने चोरी के मुकदमे के खुलासे का दावा किया 9 बंडल कंडक्टर वायर बरामद

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया| पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 9 बंडल कंडक्टर वायर बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी सहयोग रहा। पुलिस के अनुसार दर्ज मुकदमा धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना के खुलासे के लिए विवेचक उपनिरीक्षक रंजीत कुमार के नेतृत्व में लगातार सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी।

इसी दौरान शनिवार की रात पुलिस टीम ने एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।जिसकी पहचान मंगल पुत्र सोहन, निवासी कनुहड़, थाना मोरवा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश रूप में हुई जिसके निशानदेही पर चोरी के 9 बंडल कंडक्टर वायर बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया|

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती,कांस्टेबल शैलेश कुमार शामिल रहे|

Previous Post

शक्तिनगर. ड्यूटी जाते समय परियोजना कर्मी की मौत पुलिस मामले की जांच में जुटी

Next Post

डाला. चोरी के 11 किलो कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

डाला. चोरी के 11 किलो कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.