संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना चौकी अंतर्गत एनसीएल बीना परियोजना के परियोजना कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी| रविवार की सुबह एनसीएल बीना परियोजना में फोरमैन के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय रामशंकर मिश्रा सुबह प्रथम पाली में ड्यूटी के लिए आवास से निकले सड़क पर औधे मुँह गिरे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उठाकर परियोजना के अटल चिकित्सालय ले गयी जहाँ डाक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया|

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु दुद्धि भेज दिया| जानकारी होने पर परिजन सहित बड़ी संख्या में परियोजना कर्मी चिकित्सालय पहुच गए साथी की मौत से जहाँ परियोजना कर्मी गमगीन थे वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया बताया जाता है की वह मूलरूप से रीवा मध्यप्रदेश के निवासी थे|