• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रसोइयों का मानदेय ₹एक हजार बढ़ा, अब हुआ ₹3 हजार प्रतिमाह, साड़ी/यूनिफॉर्म भत्ता भी हुआ दोगुना

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— रसोइयों एवं उनके परिवार को ₹5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना में मृत्यु पर ₹2 लाख की आर्थिक सहायता


SONBHADRA। विद्यालयों में बच्चों के पोषण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे रसोइयों के सम्मान, स्वास्थ्य सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत आयोजित रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में राज्य मंत्री, समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड की गरिमामयी उपस्थिति में देखा एवं सुना गया।

मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों का मासिक मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 किए जाने की घोषणा की गई। इसके साथ ही रसोइयों एवं उनके परिवार को ₹5 लाख तक वार्षिक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है। साड़ी/यूनिफॉर्म के लिए मिलने वाले ₹500 के वार्षिक भत्ते को बढ़ाकर ₹1,000 कर दिया गया है। साथ ही दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में ₹2 लाख की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है।

रसोइयों का सम्मान उनके सेवाभाव और परिश्रम का सम्मान- राज्य मंत्री: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा० राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गोंड जी ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रसोइये पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा मानदेय बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा एवं अन्य आर्थिक सुविधाओं का विस्तार उनके परिश्रम के प्रति सम्मान और सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि रसोइयों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने का यह निर्णय उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

बच्चों के बेहतर पोषण की मजबूत कड़ी हैं रसोइये- जिलाधिकारी: जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि पीएम पोषण योजना बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समग्र विकास से सीधे जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है और इसके सफल क्रियान्वयन में रसोइयों की भूमिका आधारभूत है। प्रतिदिन विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोइयों का परिश्रम बच्चों के बेहतर पोषण और स्वस्थ भविष्य की मजबूत कड़ी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों के मानदेय में वृद्धि, परिवार सहित कैशलेस चिकित्सा सुविधा, साड़ी/यूनिफॉर्म भत्ते में वृद्धि तथा दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता का प्रावधान उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक संबल को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जनपद में पीएम पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने राज्य मंत्री, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, रसोइयों एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Previous Post

रेणुकूट. 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

Next Post

शक्तिनगर. ड्यूटी जाते समय परियोजना कर्मी की मौत पुलिस मामले की जांच में जुटी

Next Post

शक्तिनगर. ड्यूटी जाते समय परियोजना कर्मी की मौत पुलिस मामले की जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.