संवाददाता@अमिताभ मिश्रा……

पिपरी थाना क्षेत्र के वार्ड 7 लंका कालोनी निवासी मो. इरशाद की 15 वर्षीय पुत्री साहिदा घर से निकलने के बाद लापता हो गई है । काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

परिजनों के अनुसार साहिदा मानसिक रूप से कमजोर है। उसका रंग सांवला, बाल घुंघराले तथा लंबाई करीब चार फीट है। लापता होने के समय उसने नीले रंग की कुर्ती और नीला पैंट पहन रखा था। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों के अलावा संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

साहिदा के पिता मो. इरशाद ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है और उसके लापता होने से पूरा परिवार बेहद परेशान है। यदि किसी व्यक्ति को साहिदा दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों अथवा पुलिस को सूचित करें।