• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) का दौरा

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं एनएसपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिवाकर कौशिक का एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना का दौरा सम्पन्न हुआ। अपने दौरे के दौरान उन्होंने परियोजना के प्रमुख प्रचालन क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा, प्रचालन उत्कृष्टता एवं कार्यस्थल पर निरंतर सुधार से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की।

दौरे के क्रम में श्री कौशिक ने परियोजना के ट्रैक हॉपर एवं कोल स्टैक यार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला हैंडलिंग एवं प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से विभिन्न प्रचालन गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संयंत्र के निर्बाध एवं कुशल संचालन के लिए कोयला प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रचालन एवं अनुरक्षण के उच्च मानकों को निरंतर बनाए रखने पर बल दिया।

इसके पश्चात श्री कौशिक ने स्टेज-II यूसीबी का दौरा किया तथा वहां की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परियोजना में प्रचालन संबंधी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित, सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कार्यों में दक्षता, अनुशासन एवं सतत सुधार की संस्कृति को और मजबूत करने का आह्वान किया।

दौरे का एक अन्य प्रमुख आकर्षण 5S प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाना रहा। क्यूसीएफआई, हैदराबाद द्वारा जारी 5S प्रमाण-पत्र, जिसकी वैधता जुलाई 2026 से जुलाई 2029 तक है, दिवाकर कौशिक द्वारा ई. प्रभाकर राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली को प्रदान किया गया। श्री कौशिक ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए परियोजना की टीम को बधाई दी तथा उत्कृष्टता के अगले स्तर की दिशा में आगे बढ़ते हुए JUSE प्रमाणन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

दौरे के दौरान एडीएम कॉन्फ्रेंस रूम में एसएमसी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा एवं कार्यस्थल उत्कृष्टता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। श्री कौशिक ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी स्तरों पर सजगता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रचालन केवल तकनीकी दक्षता का परिणाम नहीं है, बल्कि सुरक्षित कार्य संस्कृति, टीम भावना और निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता से भी जुड़ा है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए परियोजना की प्रचालन क्षमता को और बेहतर बनाने तथा सुरक्षा एवं उत्कृष्टता के मानकों को निरंतर ऊंचा उठाने के लिए प्रेरित किया।

श्री कौशिक का यह दौरा एनटीपीसी सिंगरौली में प्रचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा, कार्यस्थल अनुशासन एवं सतत सुधार के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करने वाला रहा। उनके मार्गदर्शन एवं संवाद से परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के लिए नई प्रेरणा मिली।

यह दौरा ई. प्रभाकर राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सी. एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण); रश्मिरंजन मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना); अंजन कुमार पाल, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन); अवनीश कुमार सिंह, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं); सुनील कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग); सौमित्र घोष, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ऐश डाइक प्रबंधन) तथा सिद्धार्थ मंडल, प्रमुख (मानव संसाधन) सहित परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक का दौरा

Next Post

रेणुकूट. 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

Next Post

रेणुकूट. 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.