• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक का दौरा

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव……


एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं एनएसपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिवाकर कौशिक ने एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना का दौरा कर प्रचालन, सुरक्षा और कार्यस्थल उत्कृष्टता से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के ट्रैक हॉपर, कोल स्टैक यार्ड और स्टेज-2 यूसीबी का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्बाध एवं कुशल संचालन के लिए कोयला प्रबंधन तथा प्रचालन एवं अनुरक्षण के उच्च मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया।

दौरे के दौरान क्यूसीएफआई, हैदराबाद की ओर से जुलाई 2026 से जुलाई 2029 तक के लिए जारी 5एस प्रमाण-पत्र परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव को प्रदान किया गया। कौशिक ने इस उपलब्धि के लिए टीम को बधाई देते हुए जेयूएसई प्रमाणन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एडीएम कॉन्फ्रेंस रूम में एसएमसी सदस्यों के साथ बैठक में सुरक्षा एवं कार्यस्थल उत्कृष्टता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कौशिक ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी स्तरों पर सजगता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रचालन के लिए तकनीकी दक्षता के साथ सुरक्षित कार्य संस्कृति, टीम भावना और निरंतर सुधार जरूरी है।
दौरा परियोजना में सुरक्षा, प्रचालन उत्कृष्टता और सतत सुधार की प्रतिबद्धता को मजबूत करने वाला रहा। इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

बीजपुर. सड़क दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल दंपती का सहारा बने दीपक कुमार

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) का दौरा

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) का दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.