संवाददाता@रामबली मिश्रा….
— बैंढन थाना क्षेत्र के गनियारी में गढ़ों में तब्दील सड़क पर बाईक सवार दंपती अनियंत्रित हो कर गीर पड़े

बैढन बीजपुर मार्ग पर गनियारी में गड्ढों में तब्दील सड़क की वजह से पत्नी का जांच कराने बैढन जाते समय बाईक सवार दिलीप गुप्ता पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी नेमना थाना बीजपुर रविवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बैढ़न मध्यप्रदेश जाते समय सड़क दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों और आस पास के लोगो की भीड़ लग गई।

लेकिन न तो कोई मदद के लिए आगे आया न तो पुलिस या एंबुलेंस को फ़ोन कर बुला रहे थे। इसी दौरान वहा से गुजर रहे दीपक कुमार पुत्र अर्जुन प्रसाद ने अपनी गाड़ी रोक घायल परिवार को लाद फांद कर तत्काल बंदना अस्पताल में लेजाकर भर्ती कराया जहा दंपती परिवार का ईलाज जारी है। और लोगो को समय पर ईलाज मील सका जिससे जान बच सका।
हादसे में दिलीप गुप्ता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके बच्चों के सिर पर भी चोट लगने की जानकारी है। हादसे के बाद सड़क पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहते है। हमारा समाज कब अपनी सोच बदलेगा और कब ऐसे अनहोनी घटनाओं में लोगों की मदद के लिए लोग आगे आयेंगे।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि गनियारी से अंबेडकर चौक तक इस समय सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन सड़क हादसा हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क में बने गड्ढों को भड़वाने की गुहार सम्बन्धित विभाग से लगाई है। और सिंगरौली जिलाधिकारी ध्यान इस ओर आकृष्ट कराई है। सड़क दुर्घटना की जानकारी बैढन पुलिस को दे दी गई है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।