• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सोनभद्र में भारी वर्षा की चेतावनी, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…23 से 27 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, नदी-नालों और जलाशयों से दूर रहने की अपील


भारत मौसम विज्ञान विभाग, क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ की ओर से जारी प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार सोनभद्र में 23 अगस्त से आगामी दिनों में वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

विशेष रूप से 23 अगस्त की शाम से जिले और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा तथा 24 से 27 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है।

भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और अस्थायी बाढ़, मौसमी नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि, कच्चे व जर्जर भवनों को नुकसान, विद्युत व्यवस्था में व्यवधान तथा फिसलन और कम दृश्यता के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, नालों और जलाशयों के पास जाने से बचें। उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें। निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें तथा कच्चे या जर्जर भवनों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। गड्ढों, पोखरों और तालाबों में स्नान न करें तथा खतरे के निशान के आसपास बह रही नदियों से दूरी बनाए रखें।

यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वाहन सावधानी से चलाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को सूचना देने की अपील की गई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अरुण यादव ने कहा कि लोग मौसम विभाग और जिला प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वयं के साथ परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Previous Post

सोनभद्र. 50 साल से खाली पड़ी श्मशान भूमि पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण की मांग

Next Post

बीजपुर. सड़क दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल दंपती का सहारा बने दीपक कुमार

Next Post

बीजपुर. सड़क दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल दंपती का सहारा बने दीपक कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.