• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दूध पीने के बाद सांप ने महिला को डसा, झाड़-फूंक में गई जान

JK Gupta by JK Gupta
September 2, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…


Sonbhadra।  चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा पनारी गांव में बुधवार को एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए ओझा के पास ले गए। काफी देर तक झाड़-फूंक के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ और महिला ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार गुरमुरा पनारी निवासी अनीता देवी (30) पत्नी अशोक कुमार बुधवार को घर में अपने तीन बच्चों के साथ सो रही थीं। परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे सोते समय एक सांप महिला के पास पहुंच गया। बताया गया कि सांप ने पहले महिला का दूध पिया और इसके बाद उसे डस लिया। सर्पदंश से तेज दर्द होने पर महिला की नींद खुली और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मृतका के जेठ रमेश कुमार के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अनीता को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए ओझा के पास लेकर चले गए। काफी देर तक झाड़-फूंक चलती रही, लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


विशेषज्ञों की सलाह: सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

ओबरा. रिहंद के पाँच व ओबरा बांध के पांच फाटक खुले, 75 हजार क्यूसेक बहाया जा रहा पानी

Next Post

Sonu Sood visits Nepal: बाढ़ में बह गए खिलौने, छिन गया घर, बेबस लोगों-खौफ से सहमे बच्चों को गले लगाकर बोले सोनू सूद- ‘तुम अकेले नहीं हो’

Next Post
Sonu Sood visits Nepal: बाढ़ में बह गए खिलौने, छिन गया घर, बेबस लोगों-खौफ से सहमे बच्चों को गले लगाकर बोले सोनू सूद- ‘तुम अकेले नहीं हो’

Sonu Sood visits Nepal: बाढ़ में बह गए खिलौने, छिन गया घर, बेबस लोगों-खौफ से सहमे बच्चों को गले लगाकर बोले सोनू सूद- 'तुम अकेले नहीं हो'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement