• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. रिहंद के पाँच व ओबरा बांध के पांच फाटक खुले, 75 हजार क्यूसेक बहाया जा रहा पानी

Jitendra by Jitendra
September 2, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..


लगातार हो रही तेज बरसात के चलते पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर बुधवार को दूसरे दिन भी 871 फीट के करीब बना रहा।इसके चलते बांध खंड के अधिकारियों द्वारा बांध के पांच फाटकों को खोलकर जलस्तर नियंत्रित किया जा रहा है।अधिकारियों द्वारा रिहन्द बांध के पाँच फाटको से 16-16 फीट तक खोलकर जलस्तर नियंत्रित किया जा रहा है।

वही ओबरा बांध में रिहंद बांध से पानी का आवक तथा बरसात के चलते बांध का जलस्तर 193 मीटर से ऊपर पहुंचने पर बांध खंड के अवर अभियंता बृजेश कुमार सिंह की देखरेख में ओबरा बांध के गेट नंबर 7, 8, 9 10 को मंगलवार की दोपहर 12-12 फीट तक खोलकर जलस्तर को नियंत्रित किया जा रहा था। वही देर रात एक बजे के करीब पुनः जलस्तर में बृद्धि होने पर जेई श्री सिंह द्वारा 6 नम्बर गेट को भी 12 फिट तक खोल दिया गया।

बावजूद इसके बुधवार की सुबह पुनः जलस्तर बढ़ता देख सभी खोले गए गेटों को श्री सिंह की देखरेख में 12 फिट से बढ़ाकर 15 फिट तक कर दिया गया। इस दौरान जेई श्री सिंह ने बताया कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में ओबरा बांध के और भी गेट को खोलकर बांध का जलस्तर नियंत्रित किया जाएगा अथवा कम या कुछ गेट को बन्द भी किया जा सकता है।दूसरी ओर ओबरा जल विद्युत की तीनों इकाइयों को अधिशासी अभियंता इं आर एस जायसवाल के नेतृत्व में चलाकर 90 मेगावाट तक बिजली उत्पादन किया जा रहा था।

साथ ही रिहंद बांध की सभी टरबाइनों को चलाकर 290 मेगावाट तक बिजली उत्पादन किया जा रहा था। समाचार दिए जाने तक लगभग 75000 क्यूसेक पानी बहाया जा रहा था। रेणुका नदी में पानी बढ़ जाने से तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जान हेतु एसडीएम ओबरा रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय तथा प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय द्वारा लगातार सूचना देकर रहवासियों तथा मवेशियों को नदी के तटीय क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार से कोई हानि नहीं होने पाए।

Previous Post

सोनभद्र. 1365 गांवों में होना है डिजिटल क्रॉप सर्वे, 687 गांवों में कार्य शुरू, सर्वे का मानदेय ₹5 से बढ़ाकर ₹10 प्रति हेक्टेयर किया गया

Next Post

सोनभद्र. दूध पीने के बाद सांप ने महिला को डसा, झाड़-फूंक में गई जान

Next Post

सोनभद्र. दूध पीने के बाद सांप ने महिला को डसा, झाड़-फूंक में गई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.