• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चूर्क. 33 लाख रुपए कीमत की 464 पेटी अवैध शराब बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Jitendra by Jitendra
September 2, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संजय सिंह…


ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुर्धवा-रनटोला मार्ग से एक डीसीएम ट्रक से 464 पेटियों में कुल 13,296 शीशी यानी 4,077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये और डीसीएम ट्रक की कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है।

पुलिस के अनुसार, 02 सितंबर 2026 को पिपरी पुलिस टीम हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग, मुर्धवा चर्च के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लादकर बिहार और झारखंड की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर मुर्धवा तिराहा से रनटोला की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग शुरू की गई।

इसी दौरान मुर्धवा की ओर से एक डीसीएम ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रक लेकर आगे बढ़ने लगा। पीछा करने के बाद करीब 200 मीटर आगे पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। चालक से पूछताछ में उसकी पहचान करन सिंह (28) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी देव नगर, थाना भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई।

ट्रक की तलाशी लेने पर 464 पेटियों में 13,296 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। बोतलों पर ‘FOR SALE PUNJAB ONLY’ अंकित था। चालक शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात या बिल्टी प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1,200 रुपये नकद भी बरामद किए। शराब परिवहन में इस्तेमाल डीसीएम आइसर ट्रक संख्या GJ27TD6174 को कब्जे में ले लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि हरियाणा में एक व्यक्ति ने उसे डीसीएम लेकर जाने के लिए कहा था और शुरुआत में ट्रक में जलजीरा कोल्ड ड्रिंक लदे होने की जानकारी दी गई थी। बाद में उसे शराब होने और बिहार पहुंचाने की बात बताई गई। रास्ते में व्हाट्सऐप कॉल के जरिए उसे लोकेशन और आगे का रास्ता बताया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पैसों के लालच में शराब का परिवहन करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने मामले में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-165/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आए अन्य लोगों और शराब तस्करी के नेटवर्क की भूमिका की जांच की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पिपरी राजेश जी चौबे के नेतृत्व में की गई।

Previous Post

डाला. महुआ के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला महिला का शव

Next Post

सोनभद्र. तीन दिन से जलभराव, घरों में घुसा नाली का पानी, तख्त पर सिमटी जिंदगी

Next Post

सोनभद्र. तीन दिन से जलभराव, घरों में घुसा नाली का पानी, तख्त पर सिमटी जिंदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.