• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनपद मे भारी बारिश के चलते 3 सितंबर को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद

Jitendra by Jitendra
September 2, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 3 सितंबर को जनपद के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेशों में यह व्यवस्था लागू की गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य सभी बोर्डों से संचालित कक्षा एक से 12 तक के माध्यमिक विद्यालय 3 सितंबर को बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर विभाग के निर्देशानुसार यू-डायस प्लस, बोर्ड पंजीकरण, इंस्पायर अवार्ड पंजीकरण, स्वयं पोर्टल और ज्ञान एकेडमी सहित अन्य विभागीय कार्यों का क्रियान्वयन करते रहेंगे।

वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्डों के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को भी 3 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर एमडीएम (एसएनए स्पर्श), अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे।

अधिकारियों ने संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Previous Post

शक्तिनगर. केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में हिंदी माह का शुभारंभ

Next Post

सोनभद्र. लाभांश बढ़ाने पर उचित दर विक्रेता संघ ने जताया आभार

Next Post

सोनभद्र. लाभांश बढ़ाने पर उचित दर विक्रेता संघ ने जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.