• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. पिकनिक मनाने गया युवक पहाड़ से फिसलकर गिरा, हुई मौत

Jitendra by Jitendra
September 2, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद……


मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक मनाने गए युवक के लिए मौज-मस्ती का पल उस समय मातम में बदल गया, जब स्नान के दौरान पैर फिसलने से वह पत्थर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के नीचे भुईहरिया के समीप मारकुंडी गांव के करीब आधा दर्जन युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान झरने में स्नान करते समय सूबेदार यादव उर्फ मुन्ना (35) पुत्र भोला यादव का अचानक पैर फिसल गया और वह पत्थर पर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

साथियों ने आनन-फानन में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे ने झरनों और जलस्रोतों पर बरती जाने वाली लापरवाही को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज करारी मार्ग गड्ढों में तब्दील, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

Next Post

शक्तिनगर. केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में हिंदी माह का शुभारंभ

Next Post

शक्तिनगर. केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में हिंदी माह का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.