• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज करारी मार्ग गड्ढों में तब्दील, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

Jitendra by Jitendra
September 2, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी, दो पहिया वाहन चालक गिरकर होते हैं चोटिल


रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के घुवास कला से पुरैनिया, डुमरिया, कैथी, करारी होते हुए सोनवारे तक जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। करीब 10 किलोमीटर के इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है। सबसे खराब स्थिति घुवास कला में पलिया मोड़ से करीब 500 मीटर दूरी तक बनी हुई है।

स्थानीय निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि यह मार्ग पलिया, मोकरम, धरनीपुर, पिपरी, धुरिया, जमुआव, जमगांव, जिगना, पुरैनिया, डुमरिया, कैथी, महुआव, लखनपुरवा, करारी और सोनवारे होते हुए नौगढ़-चंदौली तक जाता है। दर्जनों गांवों के ग्रामीण इसी मार्ग से रॉबर्ट्सगंज नगर मुख्यालय आते-जाते हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

कन्हैया कुमार ने बताया कि पानी भरे गड्ढों में चार पहिया वाहन फंसने से कई बार आवागमन बाधित हो जाता है। राजकुमार ने बताया कि स्कूली बच्चों को भी इसी मार्ग से रॉबर्ट्सगंज जाना पड़ता है। बारिश में गड्ढों के पानी से बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं और बड़े वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटों से उनकी स्कूल ड्रेस खराब हो जाती है।

पलिया मोड़ निवासी छांगुर प्रसाद ने बताया कि रात में अंधेरा होने पर सड़क के गड्ढों और आसपास की झाड़ियों के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस के आवागमन में भी परेशानी होती है। बनारसी ने बताया कि करीब छह-सात महीने पहले सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्ताहीन कार्य के चलते बारिश में सड़क फिर उखड़ गई।

फारुख अली ने बताया कि क्षेत्र के किसान सब्जी की खेती करते हैं और प्रतिदिन साइकिल व दोपहिया वाहनों से सब्जी मंडी जाते हैं। सड़क खराब होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों सुदामा सिंह, परशुराम सिंह, चंद्रमा सिंह, अनिल कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने और संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

Previous Post

सोनभद्र. इनर व्हील क्लब द्वारा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित

Next Post

सलखन. पिकनिक मनाने गया युवक पहाड़ से फिसलकर गिरा, हुई मौत

Next Post

सलखन. पिकनिक मनाने गया युवक पहाड़ से फिसलकर गिरा, हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.