• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. इनर व्हील क्लब द्वारा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित

Jitendra by Jitendra
September 2, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..10 बालिकाओं को लगाई गई सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन,सहयोग और मार्गदर्शन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का जताया आभार


इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रेनुकूट के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 10 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या की अध्यक्ष रितु अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, आईएसओ कीर्ति दूबे, सचिव नीलू अग्रवाल, मधुलिका अग्रवाल एवं डॉ. नेहा सिंह मौजूद रहीं।

वहीं इनर व्हील क्लब ऑफ रेनुकूट की अध्यक्ष ममता अग्रवाल और उनकी टीम ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

क्लब की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया गया।

क्लब अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर गंभीर बीमारी है, लेकिन जागरूकता और समय पर टीकाकरण के माध्यम से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 10 बालिकाओं का टीकाकरण इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

क्लब का प्रयास है कि अधिक से अधिक बालिकाओं और महिलाओं तक सर्वाइकल कैंसर से बचाव और टीकाकरण का संदेश पहुंचाया जाए। भविष्य में भी स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।

Previous Post

सोनभद्र. शाहगंज रजवाहा ओवरफ्लो, घुवास खुर्द की बस्ती में घुसा पानी

Next Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज करारी मार्ग गड्ढों में तब्दील, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

Next Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज करारी मार्ग गड्ढों में तब्दील, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.