• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. शाहगंज रजवाहा ओवरफ्लो, घुवास खुर्द की बस्ती में घुसा पानी

Jitendra by Jitendra
September 2, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..बस्ती मे पानी भरने से मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले गए ग्रामीण, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग


जनपद में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही तेज और धीमी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रॉबर्ट्सगंज नगर के इमरती कॉलोनी के पास राजमार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नगर पालिका परिषद की ओर से लगातार राजमार्ग से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं नगर पालिका क्षेत्र में शामिल घुवास खुर्द के वार्ड नंबर नौ में पंचायत भवन के बगल स्थित बस्ती में शाहगंज रजवाहा (छोटी नहर) ओवरफ्लो होने से पानी घुस गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना पड़ा।

बस्ती निवासी पिंटू ने बताया कि मंगलवार शाम शाहगंज रजवाहे का पानी ओवरफ्लो होकर बस्ती में पहुंच गया। देर रात तक मवेशियों के बांधने वाले स्थानों पर भी पानी भर गया। इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

सुभाष ने बताया कि पानी लगातार बढ़ रहा है। बस्ती के मुख्य मार्ग पर करीब एक फीट तक पानी बह रहा है और तेज बहाव के कारण खतरा बना हुआ है। उनका कहना है कि इमरती कॉलोनी स्थित राजमार्ग से होकर पानी छोटी नगर की ओर आता है, जिससे नहर पर दबाव बढ़ने से वह ओवरफ्लो हो जाता है।

मिठाई ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से बारिश के दौरान हर साल ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी।

उर्मिला, राजेंद्र, सुनीता, गीता, राम, बिहारी, तेतरी, मुन्ना, निर्मला सहित अन्य लोगों ने जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है।

बुधवार सुबह नगर पालिका परिषद के कर्मचारी बस्ती में पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए जल निकासी की व्यवस्था में जुट गए।

Previous Post

बीजपुर. पुलिस ने दो वारंटी पकड़े

Next Post

सोनभद्र. इनर व्हील क्लब द्वारा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित

Next Post

सोनभद्र. इनर व्हील क्लब द्वारा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.