• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. खड़े ट्रैक्टर में पीछे से बाइक की टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौत

Jitendra by Jitendra
September 2, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता….


— दूसरी बाइक भी ट्रैक्टर से टकराई, साढ़ू भाई घायल


विंढमगंज थाना क्षेत्र के एनएच-39 स्थित सलैयाडीह कर्बला के पास मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से अलग-अलग बाइक से आ रहे दो साढ़ू भाइयों की बाइक टकरा गई। हादसे में 23 वर्षीय कमलेश पुत्र स्व. विश्वनाथ निवासी घिवही, विंढमगंज की मौत हो गई, जबकि उसका साढ़ू भाई रामशकल पनिका घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश और रामशकल पनिका पुत्र बासदेव निवासी खम्हरिया, बीजपुर दोनों अलग-अलग बाइक से विंढमगंज से निकले थे। कमलेश अपने घर घिवही जा रहा था, जबकि रामशकल अपनी ससुराल केवाल निवासी रामचंद्र पनिका के यहां जा रहा था।

कर्बला के पास अंधेरा होने के कारण सड़क पर पहले से खड़ा ट्रैक्टर कमलेश को दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक पीछे से ट्रैक्टर में जा भिड़ी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे रामशकल ने बाइक को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक भी ट्रैक्टर से टकरा गई और वह घायल हो गया।

रास्ते से गुजर रहे सलैयाडीह प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किशु ने तत्काल कमलेश को अपनी बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पहुंचाया। चिकित्सक सतेन्द्र प्रसाद ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद कमलेश ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई में जुट गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और कमलेश का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। बताया गया कि कमलेश की शादी महज चार माह पहले ही हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Previous Post

सोनभद्र. जनपद के उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान, ‘सोन अर्थ’ ब्रांड होगा लॉन्च

Next Post

बीजपुर. रिहंदेश्वर धाम में रक्षा पंचमी धूमधाम से मनाया गया

Next Post

बीजपुर. रिहंदेश्वर धाम में रक्षा पंचमी धूमधाम से मनाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.